फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The government is pushing families towards ruin through lottery: Anurag

लॉटरी से परिवारों को बर्बादी की ओर धकेल रही सरकार : अनुराग

Mon, 04 Aug 2025 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 04 Aug 2025 05:25 AM IST
विज्ञापन
The government is pushing families towards ruin through lottery: Anurag
अनुराग ठाकुर। फाइल फोटो।
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा लॉटरी प्रणाली दोबारा शुरू करने के फैसले को जनविरोधी करार दिया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार आर्थिक कुप्रबंधन के चलते प्रदेश को संकट में ले गई है और अब लॉटरी जैसे कदम उठाकर आम लोगों की मेहनत की कमाई पर चोट कर रही है।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, एक के बाद एक जनविरोधी फैसले लेकर देवभूमि को त्रस्त किया है। अब लॉटरी के जरिए ये सरकार प्रदेश के छात्रों, युवाओं, दुकानदारों और नौकरीपेशा लोगों को बर्बादी की ओर ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार के कुप्रबंधन से हिमाचल प्रदेश इस समय एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में डूबा हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लापरवाह कांग्रेस सरकार प्रदेश सरकार के निशाने पर हिमाचल की भोली-भाली जनता और परिवार हैं। बिना सोच और आर्थिक नीतियों के अभाव में यह सरकार अपना खजाना भरने के लिए जनता की लूटना चाह रही है। पूर्व में लॉटरी प्रणाली के दुष्परिणामों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि लॉटरी के कारण कई परिवार बर्बाद हुए थे, इसी कारण इसे बंद किया गया था। अब इसका पुनः प्रारंभ किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। युवाओं को नौकरी देने के बजाय यह सरकार उन्हें लॉटरी खरीदने या बेचने में उलझा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed