फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The government is preparing gardens and giving them to the gardeners

बगीचे तैयार करके बागवानों को सौंप रही है सरकार : जगत सिंह

Fri, 29 Nov 2024 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 29 Nov 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
The government is preparing gardens and giving them to the gardeners
बकारटी में बागवानों के साथ संवाद करते बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी। -स्रोत : विभाग
हमीरपुर। किसान पारंपरिक फसलों के अलावा आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के साथ बागवानी को भी अपनाएं। इससे उनकी आय में काफी वृद्धि होगी। यह आह्वान बागवानी, राजस्व और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को हमीरपुर के किसानों से किया है।
विज्ञापन

बागवानी मंत्री ने वीरवार सुबह हमीरपुर के निकटवर्ती गांव बकारटी और बरंडा में एचपी शिवा परियोजना के तहत लगाए गए मौसमी के बगीचों के निरीक्षण किया। इस दौरान बकारटी में स्थानीय बागवानों के साथ संवाद किया और किसानों की समस्याएं भी सुनीं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी फल उत्पादन, विशेषकर नींबू प्रजाति के फलों को बढ़ावा देने के लिए बागवानों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एचपी शिवा परियोजना के माध्यम से बगीचे तैयार करके बागवानों को सौंप रही है। हर किसान-बागवान को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। बकारटी और बरंडा के क्लस्टरों में लगाए मौससी के बगीचों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि शुरुआती दौर में ही यहां अच्छी पैदावार हुई है। आने वाले समय में यह परियोजना क्षेत्र में बड़ी क्रांति ला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बागवानों की सुविधा के लिए खाद और दवाइयां एचपीएमसी के माध्यम से गांव में ही उपलब्ध करवाईं जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पौधों की सिंचाई के लिए अत्याधुनिक ड्रिप प्रणाली के साथ-साथ स्प्रिंकलरों का भी प्रावधान करें, ताकि बगीचों में अन्य फसलें भी उगाई जा सकें। उन्होंने इसकी व्यवस्था के लिए जैन इरिगेशन कंपनी और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि बागवानों के मार्गदर्शन के लिए विभागीय अधिकारियों के अलावा सहायक (फेसिलिटेटर) भी तैनात किए गए हैं।

इस दौरान एचपी शिवा के परियोजना के निदेशक डॉ. देवेंद्र ठाकुर और उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने मंत्री जगत सिंह नेती को जिला के विभिन्न क्लस्टर में पौधरोपण और इससे संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। जैन इरीगेशन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर हिरेंद्र चंदेल और विभु शर्मा ने सिंचाई सुविधाओं से अवगत करवाया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, परियोजना के तहत गठित स्थानीय सोसायटी के अध्यक्ष हंसराज शर्मा और क्षेत्र के अन्य बागवानों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा कुछ समस्याएं भी जगत सिंह नेगी के समक्ष रखीं।

बकारटी में बागवानों के साथ संवाद करते बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी। -स्रोत : विभाग

बकारटी में बागवानों के साथ संवाद करते बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी। -स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed