Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Gopalpur Zoo closes on Sunday, the tourists are disappointed

रविवार को गोपालपुर चिड़ियाघर बंद होने से सैलानी मायूस

Sun, 21 Mar 2021 07:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण गोपालपुर चिड़ियाघर को रविवार को बंद रखा जा रहा है। इससे बाहर से आने वाले सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रविवार को सार्वजनिक छुट्टी होने के चलते प्रदेशभर से पर्यटक यहां घूमने आते हैं, लेकिन गोपालपुर चिड़ियाघर बंद होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। कोरोना काल से पूर्व एक वर्ष पहले चिड़ियाघर सोमवार को बंद रहता था। कोरोना काल शुरू होते ही चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

जैसे-जैसे हालात सामान्य हुए इसे फिर खोला गया, लेकिन सोमवार की बजाय रविवार को इसे बंद रखा जा रहा है। इससे सैलानी निराश हो रहे हैं। अन्य दिनों में रविवार की अपेक्षा कम सैलानी चिड़ियाघर आते हैं। इससे विभाग को भी राजस्व घाटा उठाना पड़ रहा है। पर्यटकों राजीव, संजय कुमार, विजय गौतम, विनय कुमार, नीतू शर्मा, सरोजनी कुमारी आदि ने कहा कि रविवार को चिड़ियाघर को खुला रखा जाना चाहिए। वन्य जीव विभाग हमीरपुर के डीएफओ राहुल एम राहणे ने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार ही चिड़ियाघर को बंद रखा गया है। जैसे ही आदेश मिलेंगे रविवार को चिड़ियाघर खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed