फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The footbridge built at a cost of Rs 90 lakh in Nihar will be inaugurated today.

Hamirpur (Himachal) News: निहार में 90 लाख रुपये से बने फुटब्रिज का आज होगा उद्घाटन

Mon, 05 Jan 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 05 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The footbridge built at a cost of Rs 90 lakh in Nihar will be inaugurated today.
निहार के पास चैंथ खड्ड में बना फुटब्रिज। संवाद
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज की चैंथ खड्ड पर निहार में करीब 90 लाख रुपये की लागत से 35 मीटर लंबे स्पेन वाले फुटब्रिज का निर्माण किया गया है। पुल निर्माण से वर्षों बाद क्षेत्रवासियों की पुल की मांग पूरी हुई।
विज्ञापन

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार सोमवार को पुल का उद्घाटन कर ग्रामीणों को सौगात देंगे। पुल के बनने से करीब चार गांवों की 1500 से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। पुल के अभाव से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी में पढ़ने वाले निहार, बिंड़ला, बजडौह जौह, डाडू पंचायत के बच्चों व ग्रामीणों को बरसात के मौसम में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में चैंथ खड्ड में पानी अधिक आने से अभिभावक अपने बच्चों को लेकर चिंतित रहते थे। कभी-कभी स्कूल भी नहीं भेज पाते थे। अब पुल के बनने से लोगों को खड्ड पार करने में आसानी होगी। इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग व मैकेनिकल विंग की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 54 लाख रुपये की लागत से मैकेनिकल विंग और 42 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग ने पुल को तैयार किया है। बधानी पंचायत के प्रधान विनोद कुमार और स्थानीय ग्रामीणों में राकेश कुमार, विजय कुमार, रमेश चंद, अश्वनी, संजय कुमार, गीता देवी, सुमना देवी आदि ने बताया कि फुटब्रिज से बनने से क्षेत्र के लोगों को आने जाने के लिए बहुत बड़ी सुविधा होगी।


कोट

निहार के समीप चैंथ खड्ड पर पुल तैयार हो चुका है। विधायक सुरेश कुमार सोमवार को इसका उद्घाटन करेंगे। -राजेश धूमल, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, समीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed