फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The fate of three candidates in the by-election will be decided today

Hamirpur (Himachal) News: उपचुनाव में तीन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

Wed, 10 Jul 2024 02:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
The fate of three candidates in the by-election will be decided today
बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में ईवीएम पीवीपैट मशीनें लेकर जातेे कर्मचारी। संवाद
सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या है 76,892
विज्ञापन

महिला मतदाता पुरुषों के मुकाबले अधिक, आधी आबादी पर दारोमदार
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के उपचुनाव में तीन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद होगा। उपचुनाव में हमीरपुर से तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा की ओर से आशीष शर्मा, कांग्रेस की ओर से डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा व निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल चुनावी मैदान में है। इस विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाता पुरुषों से अधिक है। ऐसे में आधी आबादी पर जीत का दारोमदार रहेगा। महिला वोटर प्रत्याशियों की जीत और हार निर्णायक भूमिका अदा करेगी।


विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर की मतदाता सूचियों में पंजीकृत कुल 76,892 मतदाता बुधवार को अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हमीरपुर विस क्षेत्र में कुल 75,435 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 55,298 मतदाताओं ने मतदान किया था। डेढ़ साल में 1,457 मतदाता दर्ज हुए हैं। वर्ष 2022 में कुल नौ प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। पोस्टल बैलेट की गिनती सहित इस चुनाव में कुल 73.30 मतदान दर्ज हुआ था। कुल 94 बूथ पर मतदाता मतदान करेंगे। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। पोलिंग बूथ नंबर 21 और 23 पर महिला कर्मचारी, बूथ नंबर 22 पर दिव्यांग कर्मचारी व 39 नंबर बूथ पर युवा कर्मचारी मतदान का जिम्मा संभालेंगे। मतदान की इस प्रक्रिया में 94 पोलिंग बूथ पर 496 अधिकारी एवं कर्मचारी सेवाएं देंगे। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र की मतदाता सूचियों में दर्ज कुल 76,892 मतदाताओं में से महिलाओं की संख्या 38,793 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 38098 है। क्षेत्र में थर्ड जेंडर के एक मतदाता का नाम भी मतदाता सूची में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed