{"_id":"60d33ffe8ebc3e2ed466c2d4","slug":"the-effect-of-relief-in-curfew-the-market-returned-to-the-light-hamirpur-hp-news-sml374522855","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू में राहत का असर, बाजारों में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू में राहत का असर, बाजारों में लौटी रौनक
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में बुधवार को उमड़ा जनसैलाब।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। कोरोना कर्फ्यू में राहत के फैसले से बेरौनक हो चुके बाजारों में दोबारा चहल-पहल शुरू हो गई है। बुधवार को जिलेभर के बाजारों में खूब भीड़ उमड़ी। बाजारों में भीड़ से कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली है। फिटनेस क्लब जिम और खेल परिसर भी खुल गए हैं। इसके चलते जिम संचालकों ने बुधवार को जिम खोल कर वहां पर साफ-सफाई की। वीरवार को नियमित रूप से चलाएंगे। इससे युवाओं में खुशी की लहर है। मंदिर खोलने के आदेशों से श्रद्धालु भी प्रसन्न हैं। जबकि एक जुलाई से अंतर्राज्यीय रूटों पर बसों के चलने से लोगों को यात्रा करने में काफी राहत मिलेगी। वहीं, इससे सीधा असर पर्यटन कारोबार पर भी पड़ेगा।
बाक्स:
दुकानें खोलने का निर्णय स्वागत योग्य : डोगरा
कारोबारी मनीष डोगरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों के हित में निर्णय लिया है। शाम आठ बजे तक दुकानें खोलने के निर्णय से दुकानदारों और ग्राहकों को फायदा होगा। अंतर्राज्यीय बसों के चलने से कारोबार में इजाफा होगा। कहा कि कोरोना काल में कारोबारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
सामाजिक दूरी नियमों का होगा पालन : सुमित
कारोबारी सुमित ठाकुर ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू में शाम आठ बजे तक की छूट मिलने से कोरोना नियमों का पालन करने में भी सुविधा मिलेगी। जितना कम समय पूर्व में मिला उससे दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ रही। बाजार में भी लोगों की भारी भीड़ के कारण सामाजिक दूरी नियमों का पालन नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
दुकानें बंद रहने से हुआ नुकसान : सोनी
व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान अनिल सोनी ने कहा कि कोरोना काल में कारोबारियों ने सरकार का सहयोग किया है। दुकानें बंद रहने से कइयों का काफी नुकसान झेलना पड़ा है। लेकिन अब सरकार ने कारोबारियों के हित में निर्णय लिया है, जोकि सराहनीय है। लंबे समय तक दुकानें खुली रहने से एक तो सामाजिक दूरी नियमों का पालन करवाने में प्रशासन को आसानी रहेगी दूसरा कारोबारियों को भी फायदा होगा।
दुकानें खोलना का निर्णय सही : प्रदीप
कारोबारी प्रदीप रोशन ने कहा कि शाम आठ बजे तक दुकानें खुली रहने का निर्णय स्वागत योग्य है। लेकिन साथ में कारोबारियों और ग्राहकों को कोविड-19 दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए, ताकि कोरोना संक्रमण से बचे रहें। अन्यथा फिर से कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय बसें चलने से भी लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
आज से खोलेंगे जिम : अंशुमन
जिले में जिम सेंटर के संचालक अंशुमन ठाकुर ने कहा कि कोरोना कफ्र्यू के चलते जिम को बंद करना पड़ा था। लेकिन अब सरकार ने जिम को खोलने की अनुमति प्रदान की है, जोकि एक सराहनीय कदम है। पूर्व में कोरोना के चलते जिम संचालकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
खिलाड़ी कर सकेंगे खेल मैदान में अभ्यास : प्रियांश
प्रियांश रोशन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना कफ्र्यू में राहत देकर खिलाडिय़ों की समस्याएं दूर कर दी हैं। जिम और स्पोट्र्स परिसर खुलने से खिलाड़ी प्रैक्टिस करे सकेंगे। जबकि पूर्व में यह गतिविधियां बंद थीं। इसके साथ ही पचास फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा घरों को खोलने का फैसला भी सराहनीय है।