फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The drainage drains were restored but the debris was thrown on the road

Hamirpur (Himachal) News: निकासी नालियों तो बहाल कर दीं पर सड़क पर फेंक दिया मलबा

Mon, 07 Apr 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 07 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर के मुख्य बाजार में की सड़कों पर गंदगी का आलम, लोग परेशान
विज्ञापन


बदबू और गंदगी के कारण बाजार में राहगीरों और वाहन चालकों को हो रही दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के मुख्य बाजार में चारों ओर गंदगी का आलम बना हुआ है। रविवार को दुकानदारों ने निकासी नालियों से मलबा निकालकर मुख्य सड़क पर फेंक रहे हैं। इससे निकासी तो बहाल हो गई पर सड़कों पर गंदगी पसर गई। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से निकासी नालियों की सफाई न होने के कारण दुकानदार स्वयं ही अवकाश वाले दिन नालियों से गंदगी हटाकर सड़क पर फेंक रहे हैं। मलबे की बदबू के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

शहरवासियो जोगिंद्र कुमार, निर्मला देवी, विपिन राणा, रोहन कतना, अश्वनी शर्मा, अनीता शर्मा, सुरेश कुमार आदि ने कहा कि लंबे समय से नगर निगम की ओर से निकासी नालियों की सफाई नहीं करवाई गई है। ऐसे में बारिश के दौरान निकासी नालियों मे जलभराव होने से कचरा मुख्य सड़क पर बहता है। जिससे लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत होती है। समस्या का समाधान करने के लिए दुकानदार स्वयं ही मलबे को निकालकर सड़क पर फेंक रहे हैं। जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। मलबा सप्ताह भर सड़कों पर फैल रहा है। जिससे सफाई चरमराई हुई है। उन्होंने नगर निगम से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट

शहर में साफ सफाई को लेकर कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं कर्मचारियों को निकासी नालियों को साफ करने और नियमित रूप मलबे को हटाने के निर्देश दिए जायेंगे ताकि सफाई व्यवस्था को सही रखा जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल चौहान, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed