फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The dilapidated school building was demolished two years ago

Hamirpur (Himachal) News: दो वर्ष पूर्व जर्जर स्कूल भवन गिराया, नए के निर्माण में एक पत्थर भी नहीं लग पाया

Tue, 07 Nov 2023 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 07 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय कन्या उच्च पाठशाला सुजानपुर के जर्जर भवन को दो वर्ष पूर्व असुरक्षित घोषित करने के बाद गिरा दिया गया था। मगर बजट जारी होने के बाद भी नए स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस कारण स्कूल में पढ़ रहीं 96 छात्राओं को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और पुराने कच्चे स्लेटपोश भवन में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावकों सुरेश, सरिता, रोशनी देवी, राकेश ठाकुर, मोहित चौहान आदि ने कहा कि भवन निर्माण कार्य के लिए 50.59 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व भवन निर्माण के लिए पहली किस्त के तौर पर 9.90 लाख रुपये की धनराशि भी जारी हो चुकी है। मगर विभाग की लापरवाही के कारण स्कूल में नए भवन के निर्माण कार्य में एक भी पत्थर नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

मई वर्ष 2021 में स्कूल प्रशासन और एसएमसी कमेटी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से प्रशासनिक ब्लॉक के निर्माण की मांग की थी। इसके बाद शिक्षा निदेशक कार्यालय ने व्यय का अनुमान मांगा था। स्कूल प्रशासन ने ढाई वर्ष पूर्व 60 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर विभाग को भेजा था।इस पर विभाग ने 50 लाख 59 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया था। मगर अभी तक भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस कारण छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के पास जमा हैं 9.90 लाख रुपयेः आभा
कन्या स्कूल सुजानपुर की मुख्याध्यापक आभा गुप्ता ने कहा कि 50.59 लाख रुपये से स्कूल में अकादमिक ब्लॉक के चार कमरों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए 9.90 लाख रुपये का बजट लोक निर्माण विभाग के पास जमा हो चुका है। स्कूल प्रबंधन की ओर से लोक निर्माण विभाग को लिखित रूप में कार्य शुरू करवाने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन अभी कार्य शुरू नहीं हो सका है।


शीघ्र शुरू किया जाएगा निर्माण कार्यः एसडीओ
लोक निर्माण विभाग सुजानपुर के एसडीओ अभिषेक शर्मा ने कहा कि स्कूल के पुराने असुरक्षित भवन को डिस्मेंटल करवा दिया गया है। भवन निर्माण कार्य के लिए राशि विभाग के पास पहुंच चुकी है। शीघ्र ही स्कूल में भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed