फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The department forgot after digging, even after four months the 100 meter drain was not constructed.

Hamirpur (Himachal) News: खोदाई कर भूला विभाग, चार माह बाद भी नहीं बनी 100 मीटर नाली

Wed, 05 Aug 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 05 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The department forgot after digging, even after four months the 100 meter drain was not constructed.
यशपाल शर्मा
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण हमीरपुर बाजार के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार माह बाद भी निकासी नाली का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है, जिससे गंदा पानी जमा हो रहा है और बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने दुकान से सड़क तक लकड़ियों की अस्थायी पुली बनाई है, लेकिन ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे दुकानों में रखी सब्जियां और फल खराब हो रहे हैं, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उनके अनुसार लोक निर्माण विभाग ने मार्च में करीब 200 मीटर लंबी निकासी नाली का निर्माण शुरू किया था, जिसमें आधा कार्य पूरा करने के बाद काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि नाली में जमा गंदे पानी से मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि बस अड्डे से करीब 200 मीटर दूर स्थित इस नाली का निर्माण जल्द पूरा करवाया जाए, ताकि लोगों और दुकानदारों को राहत मिल सके।


--
चार माह पहले विभाग ने सड़क के किनारे खोदाई की थी। अभी तक निकासी नाली का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे दुकानदारी प्रभावित हो रही है। 1100 नंबर पर शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। -यशपाल शर्मा, दुकानदार हमीरपुर


निकासी नाली के निर्माण के लिए की गई खुदाई के कारण यहां पर हर वक्त पानी खड़ा रहता है। इससे फल खराब हो रहे हैं। ग्राहक आने से कतरा रहे हैं। विभाग को चाहिए कि वह समस्या का समाधान करें, ताकि राहत मिल सके। -राहुल चोपड़ा, दुकानदार

हमीरपुर



कोट :

मामला संज्ञान में है। बारिश के कारण निर्माण नहीं हो पाया था। शीघ्र ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। -दीपक कपिल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, हमीरपुर

यशपाल शर्मा

यशपाल शर्मा

यशपाल शर्मा

यशपाल शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article