{"_id":"6939bcaa19cf15eb88083201","slug":"the-department-came-into-action-people-got-rid-of-the-filth-hamirpur-hp-news-c-88-1-ssml1006-168865-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हरकत में आया विभाग, लोगों को गंदगी से मिला छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हरकत में आया विभाग, लोगों को गंदगी से मिला छुटकारा
Thu, 11 Dec 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
चंबा। पठानकोट-भरमौर एनएच पर जगह-जगह बह रही सीवरेज की गंदगी से अब लोगों को निजात मिलेगी। बुधवार को जलशक्ति विभाग ने ब्लॉक हो चुके सीवरेज चैंबरों को दुरुस्त किया। इसके साथ सड़क पर लीक हो रहे पेयजल लाइन के पाइप को भी बेल्डिंग करके ठीक किया। कई दिन से शनि मंदिर, हरदासपुरा और मुगला में सड़क पर सीवरेज की गंदगी बह रही थी। इससे यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चे और अन्य राहगीर काफी परेशान थे। इसको लेकर संवाद न्यूज एजेंसी के संवाददाता की लाइव रिपोर्ट के रूप में अमर उजाला में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित में प्रकाशित की गई। अब विभाग हरकत में आ गया और समस्या का निदान करने के लिए अपने कर्मचारियों को एनएच पर मुस्तैद कर दिया।
बुधवार को सीवरेज व्यवस्था संभालने वाले ठेकेदार की लेबर और जल शक्ति विभाग के कर्मचारी हरदासपुरा व मुगला में इस समस्या का निदान करते हुए नजर आए। राहगीर सुरेश कुमार, शम्मी कुमार, करण महाजन, अरविंद, किशोर, विनोद कुमार और अजय कुमार ने बताया कि रोजाना सुबह सीवरेज की गंदगी के बीच से लेकर बच्चों को स्कूल पहुंचाना काफी मुश्किल होता था। अब जो मरम्मत कार्य किया गया है। उसे देख यही लग रहा है कि आगामी दिनों में यह समस्या दोबारा नहीं होगी। उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि जहां पर सीवरेज की गंदगी बह रही थी। उन सभी चैंबरों को ठीक करवा दिया गया है।