फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The debris of the hill fell on the moving car in Mehli of Sujanpur

सुजानपुर के मेहली में चलती कार पर गिरा पहाड़ी का मलबा

Mon, 04 Jul 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The debris of the hill fell on the moving car in Mehli of Sujanpur
सुजानपुर के मेहली में पहाड़ी के मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल के मेहली गांव में चलती कार पर पहाड़ी का मलबा गिर गया। गनीमत रही कि मलबा कार के अगले हिस्से पर गिरा। हालांकि कार चारों ओर से मलबे की चपेट में आ गई लेकिन इसमें सवार चारों लोग सुरक्षित हैं। चारों सवार डिक्की से बाहर निकले।
विज्ञापन

सुजानपुर से करीब चार किलोमीटर दूर मुख्य सड़क के पास पहाड़ी का मलबा कार पर गिरा। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोगो ने मुस्तैदी दिखाते हुए डिक्की के रास्ते से बाहर आए। जंदड़ू पंचायत का यह एक परिवार धार्मिक अनुष्ठान के लिए घर से निकला था। सोमवार सुबह सुजानपुर से जंगलबैरी मुख्य सड़क पर मेहली में कार हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन

कार चालक सतीश कुमार ने बताया कि परिवार के साथ धार्मिक अनुष्ठान के लिए मंदिर दर्शन करने जा रहे थे कि अचानक चलती कार पर पहाड़ी का मलबा आ गिरा। जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed