{"_id":"68fa73f0c1dd5da8db086519","slug":"the-construction-of-a-mini-secretariat-in-barsar-will-provide-convenience-to-the-common-people-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-171015-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में मिनी सचिवालय के निर्माण से आम लोगों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में मिनी सचिवालय के निर्माण से आम लोगों को मिलेगी सुविधा
Thu, 23 Oct 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
बड़सर, हमीरपुर। उपमंडल मुख्यालय बड़सर में कई दशकों से चली आ रही मिनी सचिवालय के निर्माण की मांग आखिरकार शुक्रवार को पूरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को बड़सर में एक आधुनिक एवं भव्य मिनी सचिवालय के भवन का लोकार्पण करेंगे।
इस भवन में एसडीएम कार्यालय सहित कई अन्य सरकारी विभागों के कार्यालय भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। एक ही जगह पर कई सरकारी कार्यालयों के उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा होगी और उन्हें विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
बड़सर में कई दशकों से एक ऐसे मिनी सचिवालय भवन के निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसमें एक ही जगह पर सभी सरकारी कार्यालय हों और आम लोगों को एक ही जगह पर सभी सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध हो सकें। बड़सर के एसडीएम राजेंद्र गौतम ने बताया कि मिनी सचिवालय के भवन के उद्घाटन और मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।