फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The consignment of drugs was brought from Hoshiarpur, three of Rashik's companions are also addicted to drugs.

Hamirpur (Himachal) News: होशियारपुर से लाई थी चिट्टे की खेप, रशिक के तीन साथी भी चिट्टे के आदी

Sun, 16 Nov 2025 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 16 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी कुलवंत पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में आरोपी के घर से चिट्टा बरामद
विज्ञापन

गाड़ी के मालिक पंकज की शिनाख्त पर शुक्रवार रात को रशिक के घर में दी गई थी दबिश

चार युवकों के अलावा एक महिला भी गाड़ी में थी सवार, ड्रग टेस्ट में निकली नेगेटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सदर थाना के तहत दुगनेहड़ी में नाके के दौरान थाना प्रभारी पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी के साथ इस गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी।
रशिक के अलावा अन्य तीन युवक भी ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि महिला का ड्रग टेस्ट नेगेटिव आया है। वहीं, वारदात में इस्तेमाल हुई कार पंकज की है। पंकज की शिनाख्त पर शुक्रवार रात को सदर पुलिस ने आरोपी रशिक के घर में दबिश देकर 3.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि होशियारपुर से यह चिट्टा लाया गया था।
विज्ञापन

वीरवार देर रात को मुख्य आरोपी रशिक को गिरफ्तार किया गया था और 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वह गांव लाहलड़ी के डाकघर डुग्घा तहसील एवं जिला हमीरपुर का रहने वाला है। उसके साथी पंकज, केशव और अनिल भी हमीरपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिट्टा सहित मादक पदार्थों की बड़ी खेप की तस्करी होने की सूचना पर सदर थाना की पुलिस टीम ने 13 नवंबर को सुबह के समय दुगनेहड़ी के पास नाका लगा रखा था। पुलिस ने गाड़ी सड़क के बीच लगाकर सामने से आ रहे वाहन को रोकने का इशारा किया।
कार को रशिक कुमार चला रहा था। कार चालक ने गाड़ी को पुलिस पर चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी सतर्कता से एक तरफ हो गए। वहीं, चालक ने गाड़ी पीछे की और भागने का प्रयास करने लगा। एसएचओ की चेतावनी के बाद भी चालक नहीं रुका और अपनी गाड़ी फिर पुलिस की तरफ तेजी से बढ़ाते हुए एसएचओ के पांव पर चढ़ा दी।
एसएचओ ने गाड़ी के दोनों टायरों पर फायर किए, लेकिन चालक नहीं रुका। बाद में दोसड़का में गाड़ी को पार्क कर आरोपी भाग गए। पुलिस को गाड़ी के अंदर से मोबाइल तथा महिला का पर्स मिला है। इन सबूतों के बाद पुलिस ने पड़ताल करते हुए रशिक और उसके साथियों को दबोच लिया। अब मामले में रशिक के संपर्कों को खंगाला जा रहा है।



कोट
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि होशियारपुर से यह चिट्टे की खेप लाई जा रही थी। मामले में चिट्टा भी मुख्य आरोपी रशिक से बरामद किया गया है। रशिक के अलावा तीन युवकों के ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आए हैं, जिसमें वह चिट्टे के आदी पाए गए हैं। गाड़ी में सवार एक अन्य महिला की ड्रग टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed