फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Congress held a protest demonstration at Gandhi Chowk over the issue of vote theft.

Hamirpur (Himachal) News: वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने गांधी चाैक में किया धरना-प्रदर्शन

Sun, 18 Oct 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 18 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The Congress held a protest demonstration at Gandhi Chowk over the issue of vote theft.
गांधी चौक हमीरपुर में वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता सुनील शर्मा बिट्टू एवं
हमीरपुर। वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के तहत शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का मत है। संविधान और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया पर ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का भरोसा टिका है। प्रत्येक मतदाता को अपने वोट की सुरक्षा और सम्मान का विश्वास होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली से मतदाताओं के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी और केंद्र सरकार की कथित तानाशाही के खिलाफ शुरू किए गए आंदोलन को देशभर में समर्थन मिल रहा है।
धरने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली देश को आपातकाल जैसी स्थिति की ओर ले जा रही है और वर्तमान में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के हर नागरिक के मताधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं।
सुनील शर्मा बिट्टू ने दावा किया कि आंदोलन को मिल रहे जनसमर्थन से केंद्र सरकार बौखला गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन कर रहे छात्रों को प्रताड़ित कर जेलों में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, भोरंज प्रभारी राजेश आनंद, युवा कांग्रेस नेता चंदन राणा, अखिलेश चौधरी और एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर सहित कांग्रेस व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed