फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The condition of the road from Bassi to Tarkwadi is bad, people are in distress

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी से तरक्वाड़ी सड़क की हालत खस्ताहाल, लोग बेहाल

Mon, 28 Jul 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 28 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The condition of the road from Bassi to Tarkwadi is bad, people are in distress
बस्सी से हमीरपुर वाया तरक्वाड़ी सड़क की दयनीय स्थिति। संवाद
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी से हमीरपुर वाया तरक्वाड़ी सड़क खस्ताहाल है। सड़क की खराब हालत होने के कारण राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब पिछले तीन सालों से यह मार्ग क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग की मरम्मत नहीं की है। इससे सम्मू ताल के पास गहरा गड्ढा बन गया है। छोटे-बड़े वाहनों को यहां गुजरते समय काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। ग्रामीणों में विजय, कुलदीप सिंह, रणवीर सिंह, सुनील कुमार, विनोद कुमार, विपन कुमार, करतार सिंह, राकेश कुमार आदि ने बताया कि इस मार्ग में कई जगह सड़क उखड़ चुकी है।
विज्ञापन

बार-बार आग्रह के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने सड़क की स्थिति को सुधारा नहीं है। विभागीय कार्यप्रणाली से लोगों में काफी रोष है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द से इस सड़क मार्ग की मरम्मत की जाए, ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोक निर्माण विभाग भोरंज के अधिशाषी अभियंता केके भारद्धाज ने बताया कि बस्सी चौक पर सड़क मरम्मत काम शुरू हो गया है। सम्मू ताल और तरक्वाड़ी के पास जो सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, उसे भी जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed