{"_id":"699f4f49b06c9053c10c3fa0","slug":"the-condition-of-the-jol-saloni-byad-road-is-dilapidated-there-is-a-fear-of-accidents-due-to-potholes-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-184869-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जोल-सलौणी-ब्याड़ सड़क की हालत जर्जर, गड्ढों से हादसे का रहता है डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जोल-सलौणी-ब्याड़ सड़क की हालत जर्जर, गड्ढों से हादसे का रहता है डर
Thu, 26 Feb 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
जोल से सलौणी सड़क पर ब्याड़ के पास बने गड्ढे और बिखरी बजरी। संवाद
- फोटो : baramula news
बड़सर (हमीरपुर)। जोल-सलौणी वाया ब्याड़ सड़क की खस्ताहालत से लोग काफी परेशान हैं। करीब आठ किलोमीटर दूरी वाली इस सड़क की हालत लगभग चार किलोमीटर तक पूरी तरह से बिगड़ चुकी है।
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और टारिंग उखड़ने से बजरी भी दोपहिया वाहन चालकों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। दोपहिया वाहन चालक इस बजरी पर स्किड होकर चोटिल हो रहे हैं। जोल से सलौणी तक इस सड़क की लंबाई करीब आठ किलोमीटर है। इसमें ब्याड़ तक विभिन्न स्थानों पर टारिंग उखड़ चुकी है, तो कुछ स्थानों पर तारकाेल का नामोनिशान भी मिट चुका है।
संघारल, ब्याड़ और कनोह के समीप कई स्थानों पर हालत बहुत ही खस्ता है। कुछ स्थानों पर विभाग ने लीपापोती कर तारकोल के साथ पैचवर्क करने के स्थान पर मिट्टी और पत्थरों से गड्ढों को भरने का काम कर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर ली है।
विज्ञापन
वहीं, बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा भी नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना और बढ़ जाती है। कई बार वाहन चालक संतुलन खोकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं। खराब सड़क के कारण वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है और हादसे का डर रहता है।
--
जोल से सलौणी वाया ब्याड़ सड़क मरम्मत के अभाव में खराब हो गई है। टारिंग उखड़ने से बजरी सड़क पर बिखरी हुई है। अगर अचानक ब्रेक लगानी हो तो गाड़ी स्किड होती है। इससे हादसों को डर बना रहता है। विभाग को चाहिए कि वह इसकी सुध ले। - विक्रम सिंह, वाहन चालक
दोपहिया वाहन चालकों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन बजरी पर अनियंत्रित हो जाते हैं। वाहन चालक कई बार चोटिल हो चुके हैं। विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। विभाग से आग्रह है कि इस सड़क की हालत को सुधारा जाए। - निशांत राणा, वाहन चालक।
लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने कई स्थानों पर गड्ढों में मिट्टी भर दी है। विभाग को चाहिए कि वह गड्ढों मिट्टी के स्थान पर तारकोल से पैचवर्क करे। इसके अलावा बजरी को सड़क पर से हटाया जाना भी बहुत जरूरी है। विभाग की सुस्ती लोगों पर भारी पड़ सकती है। -सुनील कुमार, वाहन चालक।
वाहन चलाते समय यहां पर रफ्तार को नियंत्रण में रखना पड़ता है। अगर अचानक ब्रेक लगानी पड़े तो वाहन बजरी पर फिसल जाता है। इससे हादसों का डर बना रहता है। करीब चार किलोमीटर हिस्सा बहुत ही खराब है। पिछले कई वर्षों से इस पर टारिंग नहीं हुई है। - अभिषेक सरेना, वाहन चालक।
मामला ध्यान में है। मौसम की स्थिति को देखते हुए जल्द ही इस सड़क पर पैचवर्क का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। लोगों से आग्रह है कि वह विभाग का सहयोग करे। जल्द ही सड़क की मरम्मत को शुरू कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को दिक्कतें पेश न आएं। -
डीसी ठाकुर, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग बड़सर।

जोल से सलौणी सड़क पर ब्याड़ के पास बने गड्ढे और बिखरी बजरी। संवाद- फोटो : baramula news