फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The condition of Chaugan, which gives revenue of lakhs of rupees, is bad: Prakash

लाखों रुपये राजस्व देने के वाले चौगान की हालत खराब : प्रकाश

Tue, 02 Jul 2024 02:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 02 Jul 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा नेता प्रकाश सुडियाल ने सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान की दुर्दशा पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष होली के अवसर पर प्रशासन को लाखों रुपये का राजस्व चौगान से मिलता है। मगर प्रशासन इसकी सुंदरता और रखरखाव करने में नाकाम साबित हो रहा है। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि मैदान के चारों तरफ गंदगी फैली है और चौगान के भीतर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। होली मेला संपन्न हुए दो माह से ऊपर का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया है। मेले के दौरान चौगान में जाने के लिए बनाए प्रवेशद्वार भी बंद नहीं किए हैं, जिससे गाड़ियां चौगान के अंदर प्रवेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर चौगान की स्थिति को समय रहते नहीं सुधर गया तो शहर का बुद्धिजीवी वर्ग चौगान के सौंदर्य करण और रखरखाव के लिए अन्य विकल्पों पर विचार करने को विवश होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed