{"_id":"67bcc3736f269b9e14095a18","slug":"the-case-of-death-of-assistant-lineman-on-duty-should-be-investigated-kameshwar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-149045-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर तैनात सहायक लाइनमैन मौत मामले की हो जांच : कामेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर तैनात सहायक लाइनमैन मौत मामले की हो जांच : कामेश्वर
Tue, 25 Feb 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बिजली बोर्ड में लगातार काम बढ़ रहा है और कर्मचारियों की संख्या कम हो रही है। कर्मचारी काम के बोझ में दबते जा रहे हैं। बिजली अनुभाग पटलांदर में कार्यरत सहायक लाइनमैन पंकेश कुमार फ्यूज डालते मृत्यु का ग्रास बन गया।
यह बात बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त ने कही। उन्होंने सहायक लाइनमैन मौत मामले की जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों के लगभग बारह हजार पद रिक्त चल रहे हैं। बिजली बोर्ड युक्तिकरण के नाम पर पदों को समाप्त करने में व्यस्त है।
प्रदेश में हो रही दुर्घटनाओं और कर्मचारियों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के लिए केवल और केवल प्रदेश सरकार व बिजली बोर्ड का प्रबंधक वर्ग जिम्मेवार है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि इस तरीके से हो रही दुर्घटनाएं दुखद हैं। ऐसे परिवारों को इंसाफ मिलना चाहिए और निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।