{"_id":"64345d06d7e8baf76808de64","slug":"the-car-fell-into-a-ditch-near-barbadar-the-rider-was-seriously-injured-hamirpur-hp-news-c-19-1-117059-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़बदार के पास कार खाई में गिरी, सवार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़बदार के पास कार खाई में गिरी, सवार गंभीर घायल
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत हमीरपुर से सुजानपुर सड़क पर सोमवार सुबह 10 बजे के करीब बड़बदार के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इसमें कार सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार को स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से खाई से बाहर निकालकर हमीरपुर स्थित डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती करवाया। जहां पर उसका इलाज जारी है। कार चालक विनय कुमार आयु 41 वर्ष निवासी गजरेहड़ा चबूतरा अपने घर से सुजानपुर की तरफ आ रहा था।
रास्ते में बड़बदार के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जैसे ही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी उसी समय साथ के वाहन चालकों ने इसे खाई में गिरते हुए देखा तथा तुरंत शोर मचा दिया। जिस पर लोगों ने गहरी खाई में उतर कर उसे बाहर निकाला। इसकी सूचना एंबुलेंस को दी गई, जिन्होंने घायल को तुरंत हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल का इलाज जारी है। व्यक्ति दुकानदार है। थाना प्रभारी ललित महंत ने कहा कि हेड कांस्टेबल विनीत की अगुवाई में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस छानबीन कर रही है।