फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The budget failed to meet the expectations of the state: Rana

बजट प्रदेश की उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल : राणा

Sun, 22 Mar 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 22 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री की ओर से प्रस्तुत किए बजट पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे पूरी तरह दिशाहीन, जनविरोधी बताया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रहा है।
विज्ञापन

इसमें विकास का कोई स्पष्ट विजन नजर नहीं आता। कांग्रेस सरकार ने चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वायदे करके जनता को गुमराह किया था, लेकिन बजट में उन वादों की झलक तक देखने को नहीं मिली। सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह बजट आम आदमी की जेब पर बोझ डालने वाला है। राहत देने के नाम पर सिर्फ दिखावटी घोषणाएं की गई हैं।
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं को लेकर सरकार की कोई ठोस नीति सामने नहीं आई है। किसानों और बागवानों के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बजट में इन वर्गों के लिए कोई ठोस राहत या दीर्घकालिक योजना नहीं दिखाई देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने योजनाओं की लंबी सूची तो पेश कर दी, लेकिन उनके क्रियान्वयन का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं दिया गया। बजट हर वर्ग, महिलाओं, युवाओं, किसानों, बागवानों और आम नागरिक को निराश करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed