फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The bridge has not been built till date on Kohla Plasdi and Haar Masanda road.

Hamirpur (Himachal) News: कोहला प्लासड़ी और हार मसंदा सड़क पर आज तक नहीं बन पाया पुल

Tue, 23 Apr 2024 04:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के गांव कोहला प्लासड़ी और ग्राम पंचायत स्नाही के गांव हार मसंदा में बती सालों पुरानी सड़कों को आज तक भी पुल नसीब नहीं हो पाया। जबकि, गांव के करीब 20 परिवारों ने संपर्क मार्ग का निर्माण करते समय अपनी निजी भूमि को लोक निर्माण विभाग के नाम गिफ्ट डीड दी थी। इन दोनों सड़कों को कुणाह खड्ड पर जोड़ने वाले राम सेतु का निर्माण अभी तक नहीं हो सका। जबकि, दोनों ओर के ही क्षेत्रवासी कई बार सरकार के नुमाइंदों से मांग कर चुके हैं। लोगों की मांग पर वर्ष 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी कांगू में आयोजित जनसभा में पुल का निर्माण करने की घोषणा की थी। 2022 में आयोजित विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी जोलसप्पड़ क्षेत्र के गांव कोहला प्लासड़ी में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में लोगों की मांग पर कांग्रेस सरकार बनते ही एक वर्ष के भीतर पुल का निर्माण करने का आश्वासन दिया था लेकिन इस पुल का निर्माण कार्य अभी तक भी शुरू नहीं हो पाया है। इस पुल के निर्माण से बड़सर, गलोड़, धनेटा, कांगू यहां तक कि बंगाणा और ऊना के लोगों के लिए भी यह सड़क निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के शुरू होने पर लाभार्थी मरीजों के लिए सबसे अधिक सुविधाजनक और कम दूरी की साबित होगी। ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ की पूर्व प्रधान सोमा देवी, कुंदन शर्मा, राकेश, बबली व किशोर चंद आदि ने मांग की है कि यहां पुल का निर्माण किया जाए। बरसात के मौसम में पानी के तेज बहाव में भी लोग पैदल ही कुणाह खड्ड को जान जोखिम में डालकर पार करने को मजबूर हैं और कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग धनेटा के सहायक अभियंता सुरेश कौंडल ने कहा कि दोनों सड़कों के लिए प्रस्तावित पुल बड़ा है और यह मसला सरकार के ध्यान में है लेकिन काफी बड़े स्पैन वाला पुल या तो नाबार्ड के तहत या विधायक प्राथमिकता के आधार पर ही इस पुल की स्वीकृति मिल सकती है। इसके लिए विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed