{"_id":"607335f98ebc3ed3f712ab6b","slug":"the-body-of-a-monk-found-at-indrapal-chowk-in-nadaun-hamirpur-hp-news-sml367160132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन के इंद्रपाल चौक पर मिला साधु का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन के इंद्रपाल चौक पर मिला साधु का शव
विज्ञापन
नादौन में साधु के शव की जांच करते चिकित्सक और पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। इंद्रपाल चौक पर रविवार सुबह एक साधु का शव मिला है। साधु करीब छह माह से नादौन में ही रह रहा था। रविवार सुबह जब लोगों ने उसे अचेत अवस्था में देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल से चिकित्सक को बुलाकर जांच करवाई। चिकित्सक ने साधु को मृत घोषित कर दिया।
वीरवार सुबह नादौन बस अड्डे के बाहर इंद्रपाल चौक पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। साधु के शरीर पर कुछ जख्मों के निशान भी पाए गए हैं। सुबह जब लोगों ने साधु को लेटे हुए देखा तो यही समझा कि वह सोया हुआ है, परंतु जब काफी देर तक नहीं उठा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आशंका होने पर स्थानीय अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीएस राणा को मौके पर आने का आग्रह किया। डॉ. राणा ने साधु की मौके पर जांच की तथा उसे मृत घोषित कर दिया।
पिछले कुछ दिनों से यह साधु यहीं रह रहा था तथा बीमार भी चल रहा था। स्थानीय लोग उसे भोजन दे रहे थे। इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है और न ही उसके पास से कोई पहचान पत्र बरामद हुआ है। शव को पहचान के लिए हमीरपुर शवगृह में भेज दिया गया है। वहां पर शव को दो तीन दिन के लिए पहचान के लिए रखा जाएगा। मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।