{"_id":"63640b969d51db0d4a06addb","slug":"the-body-of-a-jawan-of-the-junglebari-police-battalion-was-found-in-a-burnt-car-hamirpur-hp-news-sml426762849","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलबैरी पुलिस बटालियन के जवान का था जली कार में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलबैरी पुलिस बटालियन के जवान का था जली कार में मिला शव
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की बेरी पंचायत में जली कार के अंदर मिले मृत व्यक्ति के शव की शिनाख्त पुलिस ने हमीरपुर जिले के गलोड़ गांव के निवासी अशोक कुमार के रूप में की है। यह व्यक्ति पुलिस बटालियन जंगलबैरी में बतौर पुलिस कर्मी तैनात था। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि अशोक तनाव का शिकार था। मृतक के परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है। अब जांच मृतक की फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिक गई है। इसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
बेरी गांव में जंगलेड खड्ड के किनारे बुधवार को जली हुई अवस्था में एक कार बरामद की गई थी। इसके अंदर एक नर कंकाल जला हुआ पाया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसमें पाया गया कि उक्त कार साथ लगती बटालियन मेें कार्यरत एक पुलिसकर्मी की है। लेकिन, शव बुरी तरह जल गया था। शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। जांच करने में पता चला कि संबंधित व्यक्ति भी गुमशुदा था। बाद में शव की पहचान गलोड़ निवासी अशोक कुमार के रूप में की गई। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मौत कैसे हुई है, इसका जांच में ही पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टतया यह कहा जा सकता है कि पत्थरों से गाड़ी टकराई हो, जिसके चलते गाड़ी में आग लग गई हो।