फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The audience danced to the song Chali Kudmate Ho and Same Time Same Place.

Hamirpur (Himachal) News: चली कुडमेट हो और सेम टाइम सेम जगह गाने पर झूमे दर्शक

Fri, 14 Mar 2025 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 14 Mar 2025 05:59 AM IST
विज्ञापन
The audience danced to the song Chali Kudmate Ho and Same Time Same Place.
सुजानपुर होली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नाचते हुए दर्शक। संवाद।
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर की दूसरी सांस्कृतिक पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला और हिमाचली गायक इशांत भारद्वाज के नाम रही। समारोह में बतौर मुख्यातिथि बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल शामिल हुए। स्टार कलाकार कुलविंदर बिल्ला ने मंच पर पहुंचते ही समा बांध दिया। उन्होंने दर्शकों को मंच पर बुलाकर उनके साथ फोटो लिए और डांस कर सबका दिल जीता।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला की प्रस्तुति से पहले हिमाचली गायक इशांत भारद्वाज ने पहाड़ी गानों पर दर्शकों को खूब नचाया। शाम 8:30 बजे वह मंच पर पहुंचे। उन्होंने शिवजी रा बासा हो गाने से प्रस्तुति का आगाज किया। इसके बाद एक से बढ़कर एक हिमाचली गाने पेश कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। चली कुडमेट, निक्की जिणी गोजरी, सिमलो, लंबे तेरे लारे, पणतू और हाकम रे डेरे आदि गानों पर दर्शकों ने खूब नाटी डाली। इससे पहले हिमाचली गायक ममता भारद्वाज और शिल्पा सरोच ने एक से बढ़कर एक गाने पेश कर दर्शकों को खूब नचाया।
विज्ञापन

शाम 08:50 बजे स्टार कलाकार कुलविंदर बिल्ला मंच पर पहुंचे। उन्होंने लाइट वेट, जट्ट कोका, 12 महीने, टाइम टेबल, फायदा प्लाजो पाके, तेरी मेरी जोड़ी टिच बटना, सेम टाइम सेम जगह , दुप्पटा तेरा शत रंग दा, तेरी मेरी गल बन गई, समेत अन्य कई पंजाबी धमाकेदार गाने पेश करके पंडाल में दर्शकों को खूब नचाया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र वर्मा, विवेक कटोच, शगुन दत्त शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वंशिका के नाम रहा मिस हमीरपुर का पहला ताज
हमीरपुर। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव में पहली दफा आयोजित मिस हमीरपुर प्रतियोगिता के मंच पर प्रतिभागियों ने खूब जलवा दिखाया। वंशिका ने मिस हमीरपुर का खिताब अपने नाम किया। श्रुति द्वितीय और रूपाली तृतीय स्थान पर रही। वंशिका को मिस हमीरपुर के ताज और 11000 रुपए की राशि से मुख्यातिथि बैजनाथ विधायक किशोरी लाल ने पुरस्कृत किया। प्रथम उपविजेता श्रुति को 7100 और द्वितीय उपविजेता रूपाली को 5100 की राशि और ताज से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed