फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The atmosphere became divine with Veda mantras on Vasant Panchami.

Hamirpur (Himachal) News: वसंत पंचमी पर वेद मंत्रों से दिव्य हुआ वातावरण

Thu, 15 Feb 2024 02:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। मौनी बाबा कुटिया में वसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया। प्रात: ब्रह्मा बेला में हवन यज्ञ की वेद ध्वनि ने कुटिया के आसपास वेद मंत्रों की स्वरों से वातावरण में दिव्य हो उठा। श्रीविष्णु सहस्त्रनाम की नामावली से साधकों ने जन-जन के हृदय में स्मरण करने वाले रमन बिहारी की पुष्पांजलि समर्पण से अर्चना की। वसंत पंचमी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए रतन चंद्र शर्मा ने बताया कि आज का दिन आंतरिक ऊर्जा के जागरण का महत्व शास्त्रों ने बताया है। इस पूजन में प्रोफेसर जीपी अग्नि, बलदेव सोनी, कर्नल चेतराम, शिवकुमार, शारदा व तथा विशेष रूप से भुवनेश्वर शर्मा अधिवक्ता सह परिवार उपस्थित रहे। वहीं, राजकीय उच्च विद्यालय कोटला कल्लर में वसंत पंचमी का पर्व माता सरस्वती की पूजा करके मनाया गया। विद्यालय में स्थापित माता सरस्वती की प्रतिमा को नवीन वस्त्रों, आभूषणों और पुष्पों से लसजाया गया। उसके बाद सभी शिक्षकों व छात्रों ने पुष्प अर्पित करके सरस्वती की पूजा की। विद्यालय के सभी छात्रों को प्रसाद के रूप में हलवा भी वितरित किया गया। मुख्याध्यापिका अंजुला शर्मा ने बच्चों को विद्या की देवी माता सरस्वती के प्राकट्योत्सव वसंत पंचमी के महत्व के विषय में बताते हुए कहा कि सरस्वती बुद्धि विद्या और वाणी की अधिष्ठात्री देवी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed