{"_id":"68ab5ff1b9fa4869f60b0bc4","slug":"the-arrival-of-devotees-reduced-in-balayogis-court-only-two-thousand-visited-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-164725-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के दरबार में कम हुई श्रद्धालुओं की आवक, महज दो हजार ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के दरबार में कम हुई श्रद्धालुओं की आवक, महज दो हजार ने किए दर्शन
Mon, 25 Aug 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बारिश के चलते बाजार में पसरा सन्नाटा। संवाद
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आवक कम हो गई है। रविवार को मंदिर में महज दो हजार श्रद्धालुओं ने बालयोगी के दर्शन किए।
हालांकि शनिवार-रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं, लेकिन इस बार बारिश के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ कम हो गई है। बीते सप्ताह मौसम साफ होने पर मंदिर में 10 हजार श्रद्धालुओं ने पौणाहारी के दरबार में आकर दर्शन किए थे।
रविवार को बाबा बालक नाथ का मंदिर दिनभर सूना रहा। सुबह के समय मौसम हल्का साफ होने पर पंजाब सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। न्यास की ओर से श्रद्धालुओं को सभी प्रकार सुविधाएं प्रदान की गईं। दोपहर बाद बारिश अधिक होने पर बाजार सहित दरबार में इक्का-दुक्का श्रद्धालु ही दर्शन करने के लिए पहुंचे। दुकानदार दिनभर दुकानों में बैठे इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक कम ही श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे।
विज्ञापन
कोट
बारिश के चलते मंदिर में कम ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। देर शाम तक दो हजार श्रद्धालुओं ने बालयोगी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को मंदिर में सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
-राजेंद्र गौतम, एसडीएम बड़सर व न्यास अध्यक्ष