फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The accused of cheating in the name of fake jewellery will be in judicial custody till 28th

Hamirpur (Himachal) News: नकली गहने के नाम पर ठगी करने के आरोपी 28 तक न्यायिक हिरासत में

Thu, 24 Jul 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 24 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत नकली सोने के गहने देकर 15 लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन लाख 17 हजार रुपये की राशि बरामद की है। यह राशि जिला ऊना के अंब और कांगड़ा के पंचरुखी से बरामद की है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों ने राशि यहां पर झुग्गी और रेलवे फाटकों के समीप छिपाई थी। बाकी की राशि को कुछ अन्य स्थानों पर छिपाने की आशंका है। पुलिस जांच के मुताबिक अन्य कई लोग भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। ठगी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान बबलू पुत्र जेठिया निवासी देवलोदा रावणपांडा तहसील बलई जिला दुर्ग (छतीसगढ़) और देवी पत्नी देवा निवासी आकाश बिहार, गली नंबर 4 चंचल पार्क दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 28 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। मामले में गांव कोट के करतार चंद ने 5 जून को थाना नादौन में शिकायत दी थी। ठगी के आरोपी ने पहले शिकायतकर्ता को असली सोना दिखाया। उसके बाद नकली गहने थमाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि ठगी मामले में तीन लाख 17 हजार रुपये की राशि बरामद हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों को 28 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed