फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tests should start again at cheaper rates in Red Cross Lab Hamirpur.

Hamirpur (Himachal) News: रेडक्राॅस लैब हमीरपुर में सस्ती दरों पर फिर शुरू हों टेस्ट

Sun, 24 Nov 2024 03:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 24 Nov 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Tests should start again at cheaper rates in Red Cross Lab Hamirpur.
दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की बैठक के दौरान पदाधिकारी एवं सदस्य। संगठन।
हमीरपुर। दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रेडक्रॉस प्रयोगशाला में होेने वाले सस्ते टेस्ट को फिर शुरू करने की मांग उठाई गई है। बजट के अभाव का तर्क देकर रेडक्राॅस की लैब में इन टेस्ट को बंद किया गया है। जिलाध्यक्ष पुरुषोतम कालिया ने कहा कि शीघ्र ही प्रशासन इसके लिए बजट का भी प्रावधान करे, ताकि गरीब लोग रेडक्रॉस प्रयोगशाला का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

बैठक मृदुल चौक हमीरपुर से लेकर अणुटियाला तक सड़क के किनारे एक तरफ फुटपाथ का निर्माण किया जाए, ताकि यहां से गुजरने वाले डिग्री कॉलेज व एनआईटी के छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अलावा सैर करने वाले लोगों को लाभ हो। शहर में जो फुटपाथ आरटीओ ऑफिस तक बनाया है, उसे वहां से आगे हथेली पुल तक एक तरफ बनाया जाए। संगठन के सदस्यों ने यह मांग उठाई है कि एक पुलिस कांस्टेबल सत्यम कांप्लेक्स के बाहर नियुक्त किया जाए, क्योंकि बाजार से आने वाले काफी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं व बच्चे वार्ड नंबर 8 को आते जाते हैं, उन्हें सड़क पार करने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं, भोटा चौक बंद पड़े शौचालय को शुरू करने की नगर परिषद से मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महासचिव मनोहर लाल कानूनगो, एसके कौड़ा, विपिन शर्मा, पीएन शर्मा, शंभू राम जसवाल, युद्धवीर पठानिया, अशोक सोनी, हेमराज शर्मा, ओम प्रकाश नंदा, सुमन भारती, रमेश चंद, संतोष वनियाल, अनिरुद्ध डोगरा, रोशन लाल पटियाल और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed