फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Testing of 132 KV power transmission line successful

Hamirpur (Himachal) News: 132 केवी बिजली ट्रांसमिशन लाइन की टेस्टिंग सफल

Mon, 01 Apr 2024 01:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसमिशन लाइन से बड़सर क्षेत्र के अन्य जिलों को भी होगी वैकल्पिक व्यवस्था
विज्ञापन


पूर्व में लोगों को बिजली के कटों सहित लोड की समस्या का करना पड़ता था सामना

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। जाहू से कोटला 132 केवी बिजली ट्रांसमिशन लाइन की टेस्टिंग शनिवार को की गई। टेस्टिंग सफल रही। अब क्षेत्र के लोगों को जल्द ही इस ट्रांसमिशन लाइन से सप्लाई शुरू हो जाएगी। बिजली सब स्टेशन अणु के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने कहा कि ट्रांसमिशन लाइन का परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा है। शाम तीन बजकर 20 मिनट पर सप्लाई कोटला बिझड़ी स्टेशन पर पहुंची। इससे पूर्व पूरी लाइन की जांच का कार्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की ओर से किया गया। जांच कार्य शुरू होने के बाद ट्रांसमिशन स्विच को ऑन किया गया और यह ट्रांसमिशन पूरी तरह सफल रहा। इस 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन के चलने से बड़सर क्षेत्र के अलावा बिलासपुर तथा ऊना के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था हो पाएगी। इस क्षेत्र में कई बार ब्लैकआउट रहता था। इससे अब लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। बाबा बालक नाथ मंदिर क्षेत्र में अब अधिकांश समय बिजली की सप्लाई सुचारु रहेगी। पूर्व में इस क्षेत्र के लिए हमीरपुर से वाया बड़सर सप्लाई होती थी। इसमें आए दिन खराबी रहती थी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब बड़सर क्षेत्र के लिए भी बिझड़ी कोटला से सप्लाई हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed