फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tenders invited for arrangements in national level Holi festival

Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव में व्यवस्थाओं के लिए मांगीं निविदाएं

Fri, 08 Mar 2024 05:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और साज-सज्जा की सामग्री की होगी व्यवस्था
विज्ञापन

हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर में 23 से 26 मार्च तक राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2024 मनाया जा रहा है। इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी कड़ी में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, साज-सज्जा की सामग्री, फूल मालाओं और गमलों इत्यादि की व्यवस्था, निमंत्रण कार्ड की प्रिंटिंग, पगड़ी-दुपट्टों की व्यवस्था, स्मृति चिह्न, लोकल ऑर्केस्ट्रा, स्मारिका की प्रिंटिंग, सीसीटीवी, मेन आर्केस्ट्रा, लाइट एंड साउंड और मेन आर्टिस्टों की व्यवस्था आदि के लिए उपायुक्त कार्यालय ने संबंधित फर्मों से अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की हैं। एडीसी मनेश यादव ने बताया कि मेन आर्केस्ट्रा की निविदाएं 14 मार्च सुबह 11 बजे तक, लाइट एंड साउंड की निविदाएं इसी दिन सुबह 11:30 बजे तक और मेन आर्टिस्टों की निविदाएं भी इसी दिन दोपहर 12 बजे तक पहुंच जानी चाहिए। प्राप्ति के लिए निर्धारित समय अवधि के तुरंत बाद यह निविदाएं खोल दी जाएंगी। सहायक आयुक्त पवन शर्मा ने बताया कि फोटोग्राफी, वीडियो कैमरों और एलईडी बैक ड्रॉप की निविदाएं 14 मार्च सुबह 11 बजे तक, साज-सज्जा की सामग्री, फूल मालाओं और गमलों आदि की निविदाएं इसी दिन 11:30 बजे तक और निमंत्रण पत्र की प्रिंटिंग की निविदाएं इसी दिन दोपहर 12 बजे तक पहुंच जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि पगड़ी-दुपट्टे की निविदाएं 13 मार्च सुबह 10:40 बजे तक, स्मृति चिह्नों की निविदाएं इसी दिन 11:03 बजे तक, लोकल आर्केस्ट्रा की दोपहर डेढ़ बजे तक, स्मारिका की निविदाएं दोपहर बाद दो बजे तक और सीसीटीवी की निविदाएं भी इसी दिन दोपहर बाद ढाई बजे तक जमा करवाई जा सकती हैं। यह निविदाएं 13 मार्च को ही खोल दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed