फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tender process should be done in Gram Panchayats through GeM portal.

Hamirpur (Himachal) News: ग्राम पंचायतों में जेम पोर्टल से टेंडर प्रक्रिया करवाई जाए

Sun, 24 Nov 2024 04:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 24 Nov 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला की सभी ग्राम पंचायतों में जेम पोर्टल से टेंडर प्रक्रिया करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी। अभी बहुत कम संख्या में जिला की ग्राम पंचायतें जेम पोर्टल से टेंडर प्रक्रिया कर रही हैं।
विज्ञापन

एक साल पहले प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में जेम पोर्टल से टेंडर प्रक्रिया करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए बकायदा पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। पंचायत गड़बड़ी नहीं कर पाए और पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता लाई जाए, इसलिए इस प्रक्रिया को आरंभ किया गया था। हालांकि बहुत कम संख्या में पंचायतों का जेम पोर्टल पर पंजीकरण हुआ है, जिस कारण जेम पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कार्यों के टेंडर नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला में 248 पंचायतें हैं। लोगों की ओर से भी पंचायतों की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों पर प्रश्नचिन्ह लगाए जाते हैं। जिला पंचायत अधिकारी शशिबाला ने कहा कि पंचायतों में विभिन्न विकास कार्य किए जाते हैं। इन विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया हेतु जेम पोर्टल की सुविधा दी गई है। हालांकि जिला की अधिक पंचायतें जेम पोर्टल का प्रयोग नहीं कर पा रही हैं। सभी पंचायतों को टेंडर प्रक्रिया के लिए जेम पोर्टल का प्रयोग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed