फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tender process for construction of bypass near Medical College begins

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज के पास बाईपास निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू

Wed, 29 Oct 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tender process for construction of bypass near Medical College begins
जोलसप्पड़ के समीप टीका महाल थाई के बीच बाईपास का निर्माण होगा शुरू। संवाद
रंगस (हमीरपुर)। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़ के समीप टीका महाल थाई के बीचोंबीच निकलने वाले प्रस्तावित बाईपास का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। नाबार्ड की ओर से पांच करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने दो वर्ष पूर्व स्थापित बाईपास के निर्माण की प्रक्रिया को शुरू किया था। प्रशासन की ओर से 1200 मीटर लंबी दूरी की सड़क के तहत आने वाली 600 मीटर निजी भूमि के भू स्वामियों से नेगोशिएशन के माध्यम से रेट दर तय किए थे। उसी के तहत अब तक 95 फीसदी निजी भूमि मालिकों को सरकार की ओर से मुआवजा दिया जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं, 600 मीटर सड़क का निर्माण वन विभाग की भूमि के तहत होना प्रस्तावित था। उसकी भी एफसीए के तहत मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने निजी भूमि मालिकों के साथ नेगोशिएशन होते ही सड़क के कच्चे ट्रैक को बनाना शुरू कर दिया था। परियोजना के तहत डंगों और पुलियों का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नाबार्ड की ओर से पांच करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। मुख्य सड़क मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक ब्लॉक और अस्पताल के बीच में से निकलती है। इसलिए भविष्य में मेडिकल कॉलेज के शुरू होने के उपरांत स्वाभाविक रूप से ट्रैफिक जाम की समस्या आ सकती थी।
हालांकि कॉलेज प्रशासन ने दोनों भवनों को आपस में जोड़ने के लिए सड़क के ऊपर से ही एक ओवर हेड फुट ब्रिज का निर्माण तो करवा लिया था। फिर भी भविष्य में ट्रैफिक जाम के दृष्टिगत ही कॉलेज के साथ लगते टीका महल थाईं में बाईपास का निर्माण करना संभव हो पाया है। जहां ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी, तो वहीं थाईं गांव के लोगों को हमेशा के लिए सड़क सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी।


कोट

सड़क निर्माण के लिए फिलहाल पांच करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। स्वीकृति मिलते ही पहले चरण के तहत सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-पंकज कौशल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed