फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tender not done, condition of Gandhi Chowk Hamirpur deteriorated

Hamirpur (Himachal) News: नहीं हुआ टेंडर, गांधी चौक हमीरपुर की बिगड़ी सूरत

Wed, 07 Feb 2024 01:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Tender not done, condition of Gandhi Chowk Hamirpur deteriorated
गांधी चौक हमीरपुर।(संवाद)
हमीरपुर। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी गांधी चौक हमीरपुर का मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। 2022 में नगर परिषद हमीरपुर की ओर से दिल्ली की एक निजी कंपनी के साथ अनुबंध किया था। कंपनी के साथ अनुबंध रद्द होने से नगर परिषद हमीरपुर ने निजी तौर पर गांधी चौक की मरम्मत कराने के के लिए प्रस्ताव तैयार किया था लेकिन अभी तक मरम्मत कार्य के लिए टेंडर नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

वर्तमान में गांधी चौक स्मारक पर जगह-जगह निजी संस्थानों के पोस्टर, होर्डिंग्स लगे हुए हैं जो स्मारक की शोभा पर दाग लगा रहे हैं। मरम्मत कार्य को लेकर नगर परिषद मूक दर्शक बनी हुई है। स्थानीय लोगों सुखदेव, राकेश, प्रदीप, कमीनी, अनीता, आदर्श आदि ने कहा कि नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन की ओर से किसी सार्वजनिक समारोह से एक दिन पूर्व गांधी चौक की साफ-सफाई और मरम्मत करवाई जाती है।
विज्ञापन


आयोजन के कई दिन बाद भी वहां पर झंडे और बड़े-बड़े फ्लेक्स चिपके हुए रहते हैं। नगर परिषद मरम्मत कार्य को लेकर लगातार कोताही बरती जा रही है। दो बार स्मारक को नया लुक देने के लिए नगर परिषद हमीरपुर की बैठक में निर्णय लिया गया लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने नगर परिषद से गांधी चौक स्मारक का मरम्मत कार्य कराने की मांग की है। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि गांधी चौक स्मारक के जीर्णोद्धार को लेकर शीघ्र टेंडर प्रक्रिया करवाई जाएगी ताकि चौक का मरम्मत कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed