फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   tender

नादौन में सफाई ठेकेदार का टेंडर होगा रद्द

Mon, 04 Nov 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन में सफाई व्यवस्था के लिए ठेकेदार को दिया गया ठेका अब रद्द किया जाएगा। यह आदेश एसडीएम नादौन किरण भड़ाना ने नगर पंचायत सचिव को दिए हैं। उन्होंने सफाई व्यवस्था के लिए दोबारा टेंडर करने के आदेश दिए। वहीं इस बात पर भी चर्चा की कि यदि नगर पंचायत स्वयं यह कार्य करवा सके तो इसके लिए टेंडर की आवश्यकता ही नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने नगर पंचायत के अंतर्गत करवाए गए कार्यों की जांच का आदेश भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनमंच के दौरान नगर पंचायत के सचिव को चार्जशीट करने के मंत्री महेंद्र सिंह के आदेशों की पालना करने के लिए भी जांच बैठाने को कहा है। इसके अलावा नगर पंचायत के कुछ और कर्मचारियों के विरुद्ध भी उन्होंने जांच करने के निर्देश दे दिए हैं। एसडीएम नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर कई दिनों से नाराज चल रही हैं। उन्होंने पिछले दिनों ही नगर पंचायत के साथ बैठक करके कार्यालय का कुछ रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया था। जिसकी वह स्वयं जांच कर रही हैं। वह इस बात पर भी नाराज हैं कि बुलाने के बावजूद नगर पंचायत सचिव जनमंच में उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने सोमवार को भी नगर पंचायत के प्रमुख कर्मचारियों की जम कर क्लास ली और उन्हें शहर भर में प्लास्टिक का प्रयोग करने या दुकानों में प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध रोजाना चालान काटने के आदेश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि रोजाना कर्मचारी उन्हें रिपोर्ट दें कि इस मामले में कितने चालान काटे गए हैं। उन्होंने नगर पंचायत के स्वच्छता प्रभारी को भी समय देकर व्यवस्था ठीक करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed