फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ten thousand people bowed their heads in the court of Balayogi

Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के दरबार में दस हजार ने नवाया शीश

Mon, 10 Feb 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 10 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand people bowed their heads in the court of Balayogi
दियोटसिद्ध में पवित्र गुफा में विराजमान सिद्धयोगी बाबा बालक नाथ। संवाद - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को दस हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। शनिवार देर शाम से काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे।
गौर हो कि दो दिन से एक साथ दो अवकाश होने पर पंजाब सहित हिमाचल के श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। मंदिर में पौणाहारी के जयकारों के साथ श्रद्धालु कतार में दर्शनों के लिए आगे बढ़ते रहे। सवेरे ही भजन कीर्तन से आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जांच पूरी होने के बाद मंदिर में दर्शन किए। मंदिर न्यास की ओर से दिनभर श्रद्धालुओं के लिए लंगर-पानी की व्यवस्था की गई, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में दर्शनों के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंदिर में महिलाओं सहित बच्चे और अन्य दिनभर परिसर में भजन कीर्तन कर पौणाहारी का गुणगान करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को बाबा बालक नाथ का दिन माना जाता है, ऐसे में श्रद्धालु मन्नतों को लेकर मंदिर में पहुंचे। अढ़ाई माह बाद मंदिर में चैत्र माह मेलों का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में श्रमदान और अन्य कार्यों के लिए श्रद्धालु न्यास के पास अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

दियोटसिद्ध में पवित्र गुफा में विराजमान सिद्धयोगी बाबा बालक नाथ। संवाद

दियोटसिद्ध में पवित्र गुफा में विराजमान सिद्धयोगी बाबा बालक नाथ। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed