{"_id":"5f95aa208ebc3e5fa477c07f","slug":"temple-hamirpur-hp-news-sml3495195111","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को 5000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दियोटसिद्ध में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को 5000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दियोटसिद्ध में टेका माथा
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 5000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर आयुक्त एवं जिलाधीश देवश्वेता बानिक ने भी रविवार को मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और माथा टेका। उन्होंने मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ठाकुर को निर्देश दिए कि जितने भी दुकानदार मंदिर परिसर में दुकानदारी करते हैं, यह सुनिश्चित किया जाए कि मास्क लगाकर ही दुकानदारी करें। साथ में श्रद्धालुओं को भी सोशल डिस्टेंसिंग में ही सामान की बिक्री करें। सरकार द्वारा जो एडवाइजरी जारी की गई है, उसका भी अनुपालन करें। रविवार को सुबह 6 बजे से ही मंदिर परिसर के कपाट खोल दिए गए थे जो कि साथ शाम 7 बजे तक खुले रहे।
इस दौरान श्रद्धालुओं की भी अच्छी खासी चहल-पहल रही। रविवार को 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका। विशेषकर पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हो रही है। मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ठाकुर ने कहा कि 3000 से ज्यादा पुरुष श्रद्धालुओं ने दर्शन किए जबकि करीब 2000 महिला श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर दर्शन करवाए जा रहे हैं। जिससे कि श्रद्धालुओं की आस्था को बनाए रखने के साथ-साथ संक्रमण से भी बचा जा सके।