फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Temple decorated like bride before Navratri

Hamirpur (Himachal) News: नवरात्र में पहले दुल्हन की तरह सजे मंदिर

Tue, 09 Apr 2024 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Apr 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। नवरात्र से पूर्व ही माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। नौ अप्रैल से शुरू हो रहे नवरात्र के लिए जिलेभर में देवी-देवताओं के मंदिर सज गए है। वहीं, जिला हमीरपुर के प्रमुख मंदिरों अवाहदेवी, संतोषी माता मंदिर, दुर्गा धाम धनेटू में सोमवार को काफी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बाजारों में भी नवरात्र को लेकर दुकानों में खरीदारी को लेकर खासी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत धनोटू गांव में स्थित दुर्गा धाम में सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर में 26 फीट ऊंची मूर्ति के साथ 108 घंटियां स्थापित की गई है। मंदिर में पार्क, नौका विहार आदि सुविधाएं करके इस स्थल को विकसित करके आकर्षण के साथ रोजगार का साधन भी पैदा किए है।
विज्ञापन

मंदिर में प्रतिमा के साथ नौ मां दुर्गा के रूप दिखाए हैं। मंदिर में प्रांगण में पीने की पानी की सुविधा बैठने के साथ-साथ मनोरंजन के लिए एक तालाब नुमा बनाकर नौका विहार भी बनाया गया है। इसमें की दो नौकाएं रखी गई हैं, जिसमें बड़े छोटे बैठकर अपना मनोरंजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed