फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Temperature crosses 42 degrees, heat wave makes life miserable, people suffer from vomiting and diarrhea

Hamirpur (Himachal) News: पारा 42 डिग्री से पार, लू ने जीना किया बेहाल, उल्टी दस्त की चपेट में आ रहे लोग

Sun, 16 Jun 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 42 degrees, heat wave makes life miserable, people suffer from vomiting and diarrhea
बस अड्डा परिसर हमीरपुर में गर्मी से निजात पाने के लिए कोल्ड ड्रिक पीता यात्री। संवाद
हमीरपुर। जिले में भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रविवार को हमीरपुर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। कड़कती धूप के कारण लू चल रही है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। आजकल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओपीडी 2000 के करीब पहुंच गई है। पूर्व में 1600 के करीब होती थी। लू से लोग नेत्र रोग की भी चपेट में आ रहे हैं। वहीं, अस्पताल में मरीजों की कतारें लग रही हैंं। जंगलों में लगी आग के कारण तापमान और बढ़ रहा है। लोगों को अब धुएं के कारण सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। लोगों संतोष, अश्वनी, शुभम, हर्ष, साइना, कमलजीत आदि ने कहा कि गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। धूप और लू के कारण कई बीमारियां हो रही हैं और सांस आदि लेने में भी परेशानी हो रही है। पानी के स्रोत सूख गए हैं। लोग गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ठंडे पानी की छबीलें लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि लू से लोग अधिक बीमार होते हैं। ऐसे में शरीर को ठंडा रखना अति आवश्यक है। इसके लिए समय-समय पर पानी पीएं। ठंडा कपड़ा सिर पर रखें। अधिक आवश्यक न होने पर दवाई का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed