फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tell whom to tell, the Panchayat Samiti is helpless

किसको सुनाएं हाल, पंचायत समिति बेहाल

Wed, 08 Sep 2021 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tell whom to tell, the Panchayat Samiti is helpless
पंचायत समिति हमीरपुर की बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। पंचायत समिति की बैठक में अधिकारियों की गैरहाजिरी से सदस्य नाराज हैं। उन्होंने इसकी शिकायत उपायुक्त से करने की बात कही है। समिति सदस्यों का कहना है कि कई बड़े मसले अधिकारियों के न पहुंचने से हल नहीं हो पाए हैं। जबकि अधिकारियों को बैठक की जानकारी समय पर दे दी गई थी। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। पंचायत समिति हमीरपुर के उपाध्यक्ष संजीव कुमार समेत सभी पंचायत समिति सदस्य इस बैठक में मौजूद रहे। जिन विभागों की समस्याएं सदस्यों ने इस बैठक में रखीं उन विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि जवाब देने के लिए मौजूद नहीं थे। पंचायत समिति हमीरपुर के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने कहा कि इससे पहले भी विभागों के अधिकारियों को बैठक में शामिल होने का न्योता दिया था, लेकिन अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे। इस वजह से लोगों की समस्याओं का निपटारा नहीं हो पाया है। अब इस समस्या के निपटारे के लिए पंचायत समिति के सभी सदस्य उपायुक्त से मुलाकात करेंगे और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और संबंधित विभाग के मंत्री को भी इस विषय पर पत्र भेजा जाएगा। यह पहली बार नहीं हुआ है कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों की बैठक में अधिकारी न पहुंचे हों। मामला महज पंचायत समिति का ही नहीं है बल्कि जिला परिषद की बैठक से भी अकसर अधिकारी नदारद रहते हैं। इस वजह से जन सरोकार के मसले जस के तस बने हुए हैं। जनप्रतिनिधि चाह कर भी लोगों की समस्याओं का निपटारा नहीं कर पा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि चुने हुए प्रतिनिधियों की सुनवाई अधिकारी नहीं कर रहे हैं जिस वजह से लोग अब ठगा हुआ ही महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed