फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tejashwi is not a member of the family, how can he be related to the people of Bihar: Anurag

तेजस्वी परिवार के नहीं हुए, भला बिहार की जनता के सगे कैसे होंगे : अनुराग

Thu, 06 Nov 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 06 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tejashwi is not a member of the family, how can he be related to the people of Bihar: Anurag
राजनगर विधानसभा में युवा चौपाल व सामाजिक समरसता कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांस - फोटो : साजिशकर्ता के मकान के पास मौजूद राजस्व कर्मी व पुलिस टीम।
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर बिहार विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा में युवा चौपाल व सामाजिक समरसता कार्यक्रम में बुधवार को शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जो तेजस्वी यादव अपने परिवार के सगे नहीं हुए वह भला बिहार की जनता के सगे कैसे होंगे, इसलिए बिहार की जनता का भरोसा सिर्फ़ एनडीए सरकार पर है।
विज्ञापन

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आरजेडी-तेजस्वी इस गलतफहमी में न रहें कि पोस्टर बैनर से लालू की फोटो गायब करने से बिहार उनका जंगलराज-भ्रष्टाचार भूल जाएगा। राजद और कांग्रेस फिर से बिहार में जंगलराज कायम कर बिहार को गर्त में धकेलना और यहां अपहरण उद्योग अवैध आर्म्स फैकट्री और कॉन्ट्रैक्ट किलर की फौज खड़ी करना चाहते हैं।
विज्ञापन

जंगलराज और अपराधी की मानसिकता वाले 20 साल सरकार से बाहर रहने के बावजूद उनकी फितरत बदली नहीं है। इसीलिए जनता का भरोसा सिर्फ़ एनडीए की सरकार पर है और इन चुनावों में भी जनता एनडीए को भारी मतों से जिताने जा रही है। उन्होंने कहा कि राजद और लालू परिवार ने गरीब और पिछड़ों को ठगा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने बिहार की तीन पीढ़ी को बर्बाद किया है और बिहार को इन्होंने सौ साल पीछे धकेल दिया। उनकी पार्टी और परिवार को इस बात का न कोई अफसोस है न कोई ग्लानी है। अनुराग ने कहा कि अगर बिहार को बचाना है, अगर आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखना है तो राजद जैसे अराजक और कांग्रेस जैसे भ्रष्ट पार्टी से बिहार को बचाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed