फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   technical university name change

अब तकनीकी एवं कौशल विश्वविद्यालय होगा नाम : डॉ. मारकंडा

Sat, 19 Sep 2020 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने हमीरपुर में कार्यक्रम के दौरान तकनीकी विश्वविद्यालय में जल्द प्राध्यापकों सहित अन्य गैर शिक्षक वर्ग के पदों को भरने की भी हामी भरी। उन्होंने कहा कि तकनीकी विवि का नाम तकनीकी एवं कौशल विश्वविद्यालय करने का प्रस्ताव मिला है, जिसे अगली मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। डॉ. मारकंडा ने कहा कि सितंबर माह के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतांग टनल का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

तकनीकी विवि वर्ष 2021 में 21 विषयों पर काम करेगा। इसमें छात्रावास, अधिकारी एवं कर्मचारी आवास, सभागार, स्टाफ की भर्ती, नए कोर्स शुरू करना, तकनीकी विवि परिसर में पीएचडी शुरू करना आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने के लिए विश्वविद्यालय ने 25 सदस्यीय कमेटी के गठित की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने विवि में शिक्षकों के खाली चल रहे करीब 35 पदों को भरने का मामला मंत्री के समक्ष उठाया। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कोविड-19 संकटकाल में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए कुलपति कार्यालय के निजी सचिव अनिल ठाकुर, गोपनीय शाखा के विवेक नड्डा और प्रशासनिक शाखा की हिमाचली देवी समेत चार कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed