{"_id":"6ad3cea473e382d0c201c78f","slug":"teams-from-sanjauli-shimla-and-ghumarwin-shine-at-the-youth-festival-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-212410-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: युवा उत्सव में छाईं संजौली, शिमला और घुमारवीं की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: युवा उत्सव में छाईं संजौली, शिमला और घुमारवीं की टीमें
Sun, 18 Oct 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
अंतर-महाविद्यालय युवा उत्सव ग्रुप-दो में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि एवं अन्य। स्रोत
हमीरपुर। प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतर-महाविद्यालय युवा उत्सव ग्रुप-दो का समापन शनिवार को हुआ। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में 13 से 17 अक्तूबर तक आयोजित पांच दिवसीय उत्सव में प्रदेश के 42 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने दस प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शास्त्रीय वाद्य एकल (ताल वाद्य) में जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय शिमला के साहिल प्रथम रहे। शास्त्रीय गायन में संजौली महाविद्यालय के विशेष, शास्त्रीय वाद्य एकल (गैर-ताल वाद्य) में शिमला के शुभम और पाश्चात्य गायन में अंजलि ने पहला स्थान हासिल किया।
भारतीय सुगम गायन में सोलन महाविद्यालय की निलाक्षी, पाश्चात्य वाद्य एकल में एसवीएसडी पीजी कॉलेज भटोली के सागर भाटिया और लोकगीत में एचपीयू पीजी सेंटर शिमला के विवेक ठाकुर प्रथम रहे। पाश्चात्य समूहगान में संजौली, भारतीय समूहगान में रामपुर और लोक ऑर्केस्ट्रा में घुमारवीं महाविद्यालय की टीमों ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
समापन समारोह में प्रदेश विश्वविद्यालय के खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. संजय शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि युवा उत्सव विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर देते हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और महाविद्यालयों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हैं।
मेजबान हमीरपुर महाविद्यालय के रित्विक गिल ने शास्त्रीय गायन, अनन्या कुमारी ने पाश्चात्य गायन और दिक्षांत कुमार भारद्वाज ने लोकगीत में तृतीय स्थान हासिल किया। महाविद्यालय की पाश्चात्य समूहगान टीम दूसरे और लोक ऑर्केस्ट्रा टीम तीसरे स्थान पर रही।