{"_id":"5fe3841c8ebc3e3ec77de3ab","slug":"team-hamirpur-hp-news-sml3554763128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना सैंपल लेने आई टीम को चंदरूही में दुकानदारों ने बैरंग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना सैंपल लेने आई टीम को चंदरूही में दुकानदारों ने बैरंग लौटाया
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के चंदरूही बाजार में कोरोना संक्रमण के सैंपल लेने गई टीम को दुकानदारों ने सैंपल न देकर बदतमीजी की और बैरंग लौटा दिया। दुकानदारों के इस व्यवहार की शिकायत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खंड चिकित्साधिकारी भोरंज से की है। भोरंज खंड चिकित्साधिकारी डॉ. ललित कालिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गाड़ी सहित बुधवार को कोरोना संक्रमण के सैंपल लेने के लिये चंदरूही बाजार में गई थी। इस दौरान दुकानदारों ने सैंपल देने पर साफ मना कर दिया और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बदतमीजी की है।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कोई भी पुलिस कर्मचारी नहीं था। उन्होंने कहा कि इस की शिकायत स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली है। दूसरी ओर दुकानदारों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर बरसते हुए कहा कि जब कोरोना माहामरी के दौरान लॉकडाउन के समय भुखमरी से मर रहे थे तो उस समय उनकी कोई सुध नहीं ली गई। अब सैंपल लेने के लिए दुकानों में क्यों आ रहे हैं। इस कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम बिना सैंपल लिए चंदरूही बाजार से लौट गई और बाद में अमरोह पंचायत के कांगू का मोड़ में दुकानदारों के सैंपल लिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न बाजारों में कोरोना महामारी से बचने के लिए सैंपल लेने के कार्य में लगी हुई है।
खंड चिकित्साधिकारी भोरंज डॉ. ललित कालिया का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल कर कार्य कर रहा है। लेकिन चंदरूही के दुकानदारों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बदतमीजी करके अच्छा कार्य नहीं किया है। इस बाबत भोरंज एसडीएम से बात की गई है और ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।