फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teachers will run a campaign to connect volunteers with schools

Hamirpur (Himachal) News: स्वयंसेवियों को स्कूलों से जोड़ने के लिए अध्यापक चलाएंगे अभियान

Fri, 27 Jun 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 27 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 703 सरकारी स्कूलों में अब सुविधाओं का विस्तार होगा। सरकार के साथ स्वयंसेवी स्कूलों में फर्नीचर, रंग-रोगन के साथ अन्य विकास कार्यों के लिए सहयोग करेंगे। इससे स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

स्वयंसेवियों को स्कूलों के साथ जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अध्यापक स्कूल स्तर पर सामुदायिक बैठकों का आयोजन करके स्वयंसेवियों को प्रेरित करेंगे। स्वयंसेवियों का डाटा ऑनलाइन विद्याजंलि पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद स्कूल स्तर पर डिमांड के अनुसार कार्य करवाए जाएंगे, जिससे सरकारी संपत्ति के साथ समुदाय की भागीदारी से स्कूलों को मॉडल स्कूलों में बदलने का कार्य होगा।
विज्ञापन


वर्तमान में जिला के छह शिक्षा खंडों में 760 स्वयंसेवियों ने सरकारी स्कूलों को गोद लिया है। स्वयंसेवी स्कूलों में कक्षा कक्ष से लेकर, निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों में बजट के साथ सभी प्रकार से सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने शेष बचे हुए स्कूलों के साथ स्वयंसेवियों को जोड़ने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इससे सभी स्कूलों का एक सामान विकास करने में सहायता मिल सके। कुछेक स्कूलों में वर्षों से कार्य भूमि विवाद सहित बजट आदि की कमी के कारण रुके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की भागीदारी से कार्यों को पूरा करवाने के लिए यह अपना विद्यालय कार्यक्रम शुरू किया गया है, ताकि सरकारी स्कूलों के उत्थान और विद्यार्थियों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।


कोट

अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवियों को स्कूलों से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सरकारी स्कूलों में समुदाय की सहभागिता से विकाय कार्य किए जा सकें। विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
-सुनील कुमार, जिला समन्वयक, सामुदायिक सहभागिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed