फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teachers will become proficient in IoT and AI: Sood

आईओटी और एआई में दक्ष बनेंगे शिक्षक : सूद

Tue, 05 Aug 2025 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 05 Aug 2025 05:22 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में इंटरनेट ऑफ थिंग्स और एआई विषय पर फैकेल्टी डेवेलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशक अक्षय सूद ने ऑनलाइन माध्यम से किया। अक्षय सूद ने बताया कि तकनीकी शिक्षकों को उभरती तकनीकों आईओटी और एआई में दक्ष बनाना समय की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम भविष्य की नींव तैयार करते हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सी-डैक मोहाली से मुख्य अन्वेषक ने समारोह में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेकर प्रतिभागियों को तकनीकी शिक्षा में नवाचार की आवश्यकता पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य चंदर शेखर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम मुख्य रूप से बहुतकनीकी संस्थाओं, आईटीआई और स्कूल शिक्षकों के लिए डिजाइन किया गया। कार्यक्रम में कुल 46 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। इनमे से 34 पुरुष और 12 महिला प्रतिभागी हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पंकज ठाकुर, वरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed