{"_id":"6aece0e8fc314ef5650cad6c","slug":"teachers-who-make-learning-engaging-will-get-a-platform-to-showcase-their-skills-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-214485-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पढ़ाई को रोचक बनाने वाले शिक्षकों को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पढ़ाई को रोचक बनाने वाले शिक्षकों को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच
Fri, 06 Nov 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विद्यार्थियों को रोचक और सरल तरीके से पढ़ाने वाले शिक्षकों को अपनी शिक्षण विधियों और नवाचारों को प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। इसके लिए तीन दिसंबर को जिला स्तरीय शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में पहली से आठवीं कक्षा तक के विभिन्न विषयों की शिक्षण सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रोचक, सरल और प्रभावी बनाने के लिए तैयार की गई सामग्री को प्रोत्साहित करना है।
इसमें शिक्षक ऐसी शिक्षण सामग्री प्रदर्शित कर सकेंगे, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को कठिन विषयों को आसानी से समझाया जा सके। इसके साथ ही पठन-पाठन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, नए प्रयोगों और रचनात्मक शिक्षण विधियों को भी प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से शिक्षक अपने अनुभव और शिक्षण के नए तरीके साझा कर सकेंगे।