{"_id":"66fa8fc687530f6b7f0f5b3f","slug":"teachers-should-work-hard-for-the-overall-development-of-students-madan-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-137236-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए मेहनत करें शिक्षक : मदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए मेहनत करें शिक्षक : मदन
Tue, 01 Oct 2024 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
डाइट गौना करौर में नव नियुक्त जेबीटी शिक्षक टेस्ट देते हुए। संवाद
हमीरपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, गौना करौर में जेबीटी शिक्षकों के लिए आयोजित 15 दिवसीय कार्यशाला का समापन सोमवार को पोस्ट टेस्ट के साथ हुआ। समापन समारोह के मुख्यातिथि समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी और प्रधानाचार्य मदन लाल थे।
मदन लाल ने कहा कि विद्यालय ही शिक्षा का वास्तविक मंदिर है, और विद्यार्थियों के विकास के लिए शिक्षकों को एकजुट होकर मेहनत करनी चाहिए। कार्यशाला के अंतिम दिन, प्रतिभागियों को पोस्ट टेस्ट दिया गया, जिसमें उन्हें 15 दिनों के प्रशिक्षण के विषयों पर सवाल पूछे गए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विदाई समारोह आयोजित किया गया।
जिला शिक्षक प्रशिक्षण प्रभारी भवानी सिंह ने शिक्षकों को छात्रों के सर्वांगीण विकास और प्रभावशाली संप्रेषण पर जोर देने की सलाह दी। समारोह में सभी स्रोत व्यक्ति और शिक्षक प्रतिभागी उपस्थित थे।