फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teachers should not be charged for degree verification

मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग को दिए शुल्क बारे निर्देश

Wed, 11 May 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। टीजीटी शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता के दस्तावेजों की जांच के लिए विजिलेंस के आह्वान पर शिक्षा विभाग हरकत में आया है। शिक्षक इस वेरिफिकेशन के लिए राजी तो हैं मगर इस बारे में बजट का प्रावधान करने की मांग कर रहे हैं। टीजीटी शिक्षकों की यह फरियाद हिमाचल प्रदेश राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रदेश मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव सहित एडीजी विजिलेंस को भेजी थी। इस पर मुख्य सचिव राम सुभग ने कार्रवाई करते हुए संघ की अपील को शिक्षा सचिव सहित निदेशक उच्च शिक्षा को भेजकर आगामी कार्रवाई के लिए आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश महासचिव विजय हीर ने कहा कि जिन शिक्षकों की डिग्री वेरिफिकेशन आज तक एक बार भी नहीं हुई है, उनकी डिग्री वेरिफिकेशन के लिए स्कूलों को एसओई-20 अन्य चार्ज शीर्षक के तहत अदायगी करने का प्रावधान है। मगर यहां शिक्षकों को डिग्री वेरिफिकेशन के लिए स्वयं फीस भरने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में जिन नियुक्त और प्रमोट शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता दस्तावेजों की जांच नियुक्ति, नियमितीकरण और वर्ष 2014 से 2020 में हो चुकी है, उनकी वेरिफिकेशन करने के लिए 3,200 से 5,200 रुपये प्रति शिक्षक फीस लेना तर्कसंगत नहीं है। डिग्री वेरिफिकेशन की सर्विस बुक में प्रविष्टि करने की अपील भी संघ ने शिक्षा विभाग से की है ताकि बार-बार शिक्षकों को अपनी मार्कशीट्स वेरिफिकेशन के लिए न भेजनी पड़ें। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल ने शिक्षा विभाग से अपील की है कि विजिलेंस को जिन शिक्षकों की फर्जी डिग्री की शिकायत मिली है, प्राथमिक रूप से उन शिक्षकों की डिग्री ही जांची जाए और अगर विजिलेंस जांच में सब शिक्षकों की डिग्री जांची जानी है तो विजिलेंस जांच निशुल्क होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीजीटी से प्रवक्ता पदोन्नति ठंडे बस्ते में
टीजीटी से प्रवक्ता पदोन्नति की प्रक्रिया सुस्त गति से चलने से टीजीटी कला संघ नाराज है। संघ का कहना है कि टीजीटी शिक्षकों को प्रवक्ता पदोन्नति अति शीघ्र दी जानी चाहिए। तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध के बाद अब शिक्षा निदेशालय को शीघ्र डीपीसी करनी चाहिए, ताकि पात्र शिक्षक प्रमोट हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed