{"_id":"5e0a24a28ebc3e87f0307519","slug":"teacher-hamirpur-hp-news-sml3194190170","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी शिक्षकों को वरिष्ठता क्रमांक न दे पाने का संघ ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी शिक्षकों को वरिष्ठता क्रमांक न दे पाने का संघ ने किया विरोध
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल राजकीय अध्यापक संगठन ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठता क्रमांक जारी करने वाले विंग पर आरोप लगाया है कि 2015 के बाद नियुक्त टीजीटी को पांच साल बीतने पर भी वरिष्ठता क्रमांक जारी नहीं किया गया है। पांच वर्षों की इस लेटलतीफी को गंभीर विभागीय लापरवाही करार देते हुए संगठन ने शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज और प्रारंभिक विभाग के निदेशक से इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि सर्विस नियमों के तहत शिक्षकों की वरिष्ठता सूची प्रति वर्ष जारी की जाती है। इस सूची में उन सभी शिक्षकों का ब्योरा क्रमवार दर्ज होता है जो उस साल विभाग में भर्ती होते हैं। इसी नंबर के आधार पर शिक्षकों की पदोन्नति सहित अन्य सेवा लाभों की गणना की जाती है। उन्होंने कहा कि टीजीटी के इतने महत्वपूर्ण विषय पर पिछले पांच साल से कोई भी कार्य न हो पाना हैरानी का विषय है। संगठन जल्द प्रदेश सरकार और शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज से इस विषय पर बात करेगा। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से भी इस विषय में जांच की मांग की है। जिला प्रधान ने टीजीटी की लंबित सूची को तुरंत जारी करने की मांग करते हुए कहा कि उनका संगठन शिक्षकों का किसी भी स्तर पर शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अवसर पर जिला महासचिव राजकुमार, नादौन के अध्यक्ष मनोज शर्मा, महासचिव नरेश पटियाल, शशि शर्मा, हमीरपुर खंड के प्रधान देविंद्र सिंह, महासचिव अश्वनी कुमार, अजय पाल, महिला विंग की महासचिव मोनिका ठाकुर, भोरंज के अध्यक्ष अजय शर्मा, कमलजीत, राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।