फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   teacher dimands pension in hamirpur

बिना पेंशन के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं प्रवक्ता : संघ

Sun, 14 Feb 2021 07:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश प्रवक्ता संघ ने वर्ष 2003 से पूर्व लगे स्कूल लेक्चरर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के पेंशन संबंधी निर्णय को शीघ्र लागू करने की मांग की है। संघ के प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने कहा कि वर्ष 2003 से पूर्व के लगे अनुबंध लेक्चरर जो अब नियमित हो गए हैं, उनके पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का पेंशन देने संबंधी निर्णय आया है। उन्होंने इस निर्णय को शीघ्र लागू करने का सरकार से आग्रह किया है। लेक्चरर संघ के प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष विकास रतन, महासचिव संजीव ठाकुर, प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने कहा कि कोर्ट का निर्णय लागू न होने से कई लेक्चरर बिना पेंशन के ही रिटायर हो रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक से आग्रह किया है कि इस निर्णय को शीघ्र लागू किया जाए।
विज्ञापन

लेक्चरर संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल किया जाए। संघ के प्रांतीय सचिव राजन शर्मा ने कहा कि वर्षों सेवाएं देने के बाद कर्मचारी वर्ग को पेंशन से वंचित रखना न्याय संगत नहीं है। इस बारे में सरकार को ज्ञापन भी दिया गया है। संघ के नेताओं ने संघ की लंबित मांगों को भी शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ ने अपनी मांगों का एजेंडा तैयार किया है और अपनी मांगों को लेकर लेक्चरर संघ प्रदेश के प्रधान केसर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में शीघ्र मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव एवं शिक्षा निदेशक से भेंट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed